kocide fungicide

kocide fungicide: कोसाइड फंगीसाइड की संपूर्ण जानकारी

किसान भाइयों, नमस्कार, आपका स्वागत है BharatAgri Krushi Dukan वेबसाइट पर। आज के लेख (ब्लॉग) में हम जानेंगे डुपोंट कंपनी के कोसाइड 2000 और भारत सर्टिस कंपनी कोसाइड 3000(kocide fungicide) के बारे में। हम देखेंगे कि इसमें कौनसी सामग्री है, किन फसलों पर उपयोग कर सकते है, शिफारशीत रोग, इसका सही इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं और इसका फसलों पर क्या फायदा  हो सकते हैं। तो चलिए, इसलिए अगर आप एक स्मार्ट किसान हो और अगर आपको कुछ नया जानना है तो खास कर आपके लिए यह वाला लेख बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। मेरी आपसे एक रिक्वेस्ट है कि इस लेख को पूरा पढ़ें और जानकारी अच्छी लगने पर इसे शेयर जरूर करें। चलिए फिर शुरू करते हैं। 

kocide 2000 & kocide 3000 - 

कोसाइड 2000 फंगीसाइड एक व्यापक ब्रॉड स्पेक्ट्रम संपर्क फंगीसाइड है और कोसाइड 3000 फंगीसाइड  मल्टी साइट संपर्क फंगीसाइड है यह एक अत्यंत उन्नत और अद्वितीय कॉपर बेस  फंगीसाइड है। इसके बारे में नीचे दिए गए टेबल में विस्तृत जानकारी आप देख सकते है। 


प्रोडक्ट नाम

कोसाइड 2000 फंगीसाइड 

कोसाइड 3000 फंगीसाइड 

सामग्री 

(kocide fungicide technical name)

कॉपर हाइड्रॉक्साइड 53.8 % डीएफ

कॉपर हाइड्रॉक्साइड 46.1% डब्ल्यूजी

कार्रवाई की विधी

व्यापक स्पेक्ट्रम

मल्टी साइट 

कंपनी का नाम

डुपॉन्ट कॉर्टेवा 

  भारत सर्टिस 

अनुसंक्षित फसल

अंगूर, मिर्च, आलू, धान 

मिर्च, आलू, अनार, कपास, इलायची, नींब 

अनुसंक्षित रोग

एन्थ्रेक्नोज, कंड रोग(लूज स्मट), झुलसा,डाउनी मिल्ड्यू , पछेती झुलसा

एन्थ्रेक्नोज, डायबैक, बैक्टिरीयल झुलसा, डाउनी मिल्ड्यू , पछेती झुलसा, सिट्रस कैंकर , फल सड़न 

उपयोग का तरीका

छिड़काव / स्प्रे 

छिड़काव / स्प्रे 

उपयोग की मात्रा

2 ग्राम / लीटर 

30 ग्राम / 15 लीटर 

500 ग्राम / एकड़ 

2 ग्राम / लीटर 

30 ग्राम / 15 लीटर 

500  ग्राम / एकड़ 

मार्केट प्राइज

  (kocide fungicide 1kg price)

1500 से 2000  लगभग 

2500 से 2800 लगभग 


कोसाइड 2000 और 3000 फंगीसाइड का सही उपयोग क्या है -

1. किसानों एक बात पता होनी चाहिए इसका उपयोग कौनसी फसल पर  किया जा सकता है ।कुछ फसलों में इसका उपयोग संभव है जैसे की आलू, गन्ना, गेहूं, मक्का, आदि।

2. फंगीसाइड का उपयोग समय नुसार और सही मात्रा के साथ करें। 

3. कोसाइड फफूंदीनाशी के साथ एक पर्ची आती है हो ध्यान देखे पढ़े इसके बाद उपयोग करें।  

4. किसान को सुरक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन करना चाहिए, जैसे की निर्देशित परिधान और हथियारों का प्रयोग करना।

5. कोसाइड फंगीसाइड का फसलों पर बार-बार छिड़काव मत कीजिये। 


इसलिए fungicide के फसलों पर क्या फायदे है - 

1. व्यापक स्पेक्ट्रम वाली संपर्क फंगीसाइड होने कारण पत्तों  के ऊपरी सतह से नीचे सतह तक दवा काम करती है। 

2. कोसाइड 2000 के यूनिफार्म अणु आकार से यथावत आवरण होता है जो रोगों के प्रभावी नियंत्रण में मदद करता है।

3. इसकी अधिकतम सस्पेंशन के कारण छिद्रण की समस्या नहीं होती और प्रभावी नियंत्रण मिलता है। 4 . यह धीरे-धीरे कॉपर को छोड़ता है, जिससे लम्बे समय तक काम करता है। 

4. यह बैक्टीरियल झुलसा के लिए बहुत बेहतर काम करता है। 

5. एकीकृत रोग प्रबंधन के लिए इसे सर्वोत्तम उपकरण माना जाता है।

6. इसमें निर्माण शीलता ज्यादा होने के कारण है यह बहुत उच्च घनत्व वाले जैविक कॉपर के आयनों को समेटता है।

7. कोसाइड 3000 विभिन्न फसलों में फंगल और बैक्टीरियल रोगों के खिलाफ बेहतर काम करता है।


Conclusion | सारांश - 

किसान दोस्तों,आपको आजका हमारा यह लेख कैसे लगा? कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताए। अगर आपको यह जानकारी पसंद आती है तो इसे अपने अन्य किसान दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। और खेती के संबधित किसी भी अन्य जानकारी को पढ़ने या फिर समझने के लिए हमारे भारतअग्री कृषि दुकान वेबसाईट के साथ जुड़ें रहे. मिलते है अगले एक नए विषय और जानकारी के साथ, तब तक के लिए - धन्यवाद। 


किसान से बार -बार पूछे जाने वाले सवाल | FAQ -


1. कोसाइड 2000 का उपयोग किस लिए किया जाता है?

जवाब - कोसाइड 2000 उपयोग एन्थ्रेक्नोज, कंड रोग(लूज स्मट), झुलसा,डाउनी मिल्ड्यू , पछेती झुलसा आदि रोगों के नियंत्रण के लिए किया जाता है।  

2. कोसाइड के लिए एक एकड़ का डोज क्या है?

जवाब -कोसाइड फंगीसाइड का 500 ग्राम / एकड़ डोज है। 

3. कोसाइड 3000 का उपयोग क्या है?

जवाब -कोसाइड का उपयोग एन्थ्रेक्नोज, डायबैक, बैक्टिरीयल झुलसा, डाउनी मिल्ड्यू , पछेती झुलसा, सिट्रस कैंकर , फल सड़न आदि रोगों के नियंत्रण के लिए किया जाता है।

4. कोसाइड किस प्रकार का फंगीसाइड  है?

जवाब -कोसाइड बैक्टीरियल और कवकजन्य कवकनाशक है 

5. कोसाइड 3000 का तकनीकी नाम क्या है?

जवाब - कॉपर हाइड्रॉक्साइड 46.1% डब्ल्यूजी

6. कोसाइड 2000 एक किलो की कीमत क्या है?

जवाब - लगभग - 1500 से 2000 रुपये। 

7. कोसाइड 2000 में क्या सामग्री है?

जवाब - कॉपर हाइड्रॉक्साइड 53.8 % डीएफ


इसे भी एक बार अवश्य पढ़ें | People also read - 

1. gypsum fertilizer: जिप्सम खाद का उपयोग और फायदे

2. chilli wilt disease: मिर्च उकठा रोग नियंत्रण कि संपूर्ण जानकारी

3. hydroponic fodder: हायड्रोपोनिक चारा निर्मिती

4. Wheat Rust : गेहूं में रतुआ रोग के नियंत्रण की सम्पूर्ण जानकारीं।

5. Seed Treatment: बीज उपचार करने के तरीके और महत्व



लेखक - 

भारतअग्रि कृषि एक्सपर्ट

कमेंट करें


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी