gypsum fertilizer

gypsum fertilizer: जिप्सम खाद का उपयोग और फायदे

नमस्कार किसान भाइयों, सभी किसान भाइयों का Bharatagri Krushi Dukan  वेबसाइट पर स्वागत है। आज हम इस लेख में जिप्सम क्या है, जिप्सम का सही तरीकेसे कैसा उपयोग करें , जिप्सम कैसे काम करता है, प्रति एकड़ जिप्सम का उपयोग कितना कर सकते है, जिप्सम का उपयोग करते समय किन बातों पर ध्यान दे, मार्केट में जिप्सम की कीमत और जिप्सम के खेत में क्या फायदे हो सकते है इस बारे में संपूर्ण जानकरी जान लेते है।  


Gypsum क्या है?

जिप्सम एक भूमि सुधारक उर्वरक है, जिसमें सल्फर (S) 18.6%, कैल्शियम (Ca) 23.3%, कैल्शियम कार्बोनेट (CaCO3) और जिप्सम की शुद्धता 76% होती है। इसका उपयोग जमीन के सुधार के लिए किया जाता है।


जिप्सम का सही तरीकेसे कैसा उपयोग करें -

आप एक बात हमेशा ध्यान रखें: मिट्टी की परीक्षण करके ही जिप्सम या भूमि सुधारक का उपयोग करें। जमीन की जितनी जरूरत हो, उस हिसाब से आप जिप्सम का आधा हिस्सा पहले साल में और आधा हिस्सा दूसरे साल में गोबर खाद के साथ मिलाकर डालें। जिप्सम डालते समय उसमें 1% से अधिक सोडियम आयन का प्रमाण नहीं होना चाहिए। जुताई की गई खेत में आप जिप्सम डालकर रोटावेटर की मदद से मिट्टी में अच्छी तरह से मिला लें, परंतु प्लेन जमीन पर डालते समय कम से कम 20 सेमी मिट्टी में मिला लें, क्योंकि बारिश होने के बाद पानी के माध्यम से जिप्सम जल्दी विघटित हो जाता है।


Gypsum khad कैसे काम करता है - 

जिप्सम खाद मिट्टी में मिलाने के बाद, जिप्सम की जमीन में मौजूद सॉल्ट/नमक के साथ रिएक्शन होकर परिणामस्वरूप सोडियम सल्फेट और कैल्शियम ऑक्साइड उत्पन्न होते है। सोडियम सल्फेट घुलनशील होने के कारण, जमीन के बीच पानी का ड्रेनेज होता है और इसके कारण जमीन का पीएच स्तर नियंत्रित रहता है, जिससे जमीन की उपजाऊता में सुधार होता है।

 

एक एकड़ के लिए जिप्सम की मात्रा - 

उपयोग की विधि

मात्रा / एकड़ 

खड़ी फसल में 

100 -150 किग्रा 

साल्ट/खारी जमीन में 

400 -500 किग्रा 

बंजर जमीन में 

1500 -2000 किग्रा 


जिप्सम का उपयोग करते समय नीचे दिए गए बातों पर ध्यान दे - 

1. जिप्सम को अधिक आर्द्रता वाले स्थानों पर न रखें।

2. मिट्टी परीक्षण रिपोर्ट के अनुसार जिप्सम का उपयोग करें।

3. जब हवा ज्यादा तेज हो, तब जिप्सम का उपयोग न करें।

4. जिप्सम की  गांठबारीक करके खेत में डालें। 

5. जिप्सम डालते समय हाथ सूखे होने चाहिए। 

6. जिप्सम डालने के बाद मिट्टी में अच्छी तरह मिलाएं।

7. बच्चों से जिप्सम को दूर रखें। 

8. खड़ी फसलों में दानेदार जिप्सम का उपयोग करें। 


मार्केट में मिलने वाले जिप्सम के प्रकार और कीमत बारे में नीचे टेबल में जानकरी देखें - 

जिप्सम 

जिप्सम की शुद्धता

50 किलो कीमत (लगभग) रुपये में 

इंडस्ट्रियल ग्रेड जिप्सम 

75 %-80 %

200 

राजस्थान ग्रेड जिप्सम 

85 - 90 %

390 

ईरान ग्रेड जिप्सम 

95 -98 %

750 

फॉस्पो जिप्सम 

65 - 70 %

350 


जिप्सम के खेत में क्या-क्या फायदे हो सकते है -

1. फसल की कैल्शियम और सल्फर की जरूरत पूरी होती है।

2. पौधों का एक समान विकास और उनकी ग्रोथ होती है।

3. जिप्सम में सल्फर के होने के कारण फसलों पर रोगों का नियंत्रण होता है।

4. तेल वर्गीय फसलों में तेल की मात्रा बढ़ाने में जिप्सम का बहुत फायदा होता है।

5. जमीन में जिप्सम का उपयोग करने से नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, कैल्शियम, और सल्फर की मात्रा बढ़ती है, जिससे उत्पादन में वृद्धि होती है।

6. जमीन में जिप्सम का उपयोग करने से पानी की ड्रेनेज और परिवहन की क्षमता बढ़ती है।

7. मिट्टी के पीएच स्तर को नियंत्रित रखने में उसकी मदद करता है।


Conclusion | सारांश - 

किसान दोस्तों,आपको आजका हमारा यह लेख कैसे लगा? कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताए। अगर आपको यह जानकारी पसंद आती है तो इसे अपने अन्य किसान दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। और खेती के संबधित किसी भी अन्य जानकारी को पढ़ने या फिर समझने के लिए हमारे भारतअग्री कृषि दुकान वेबसाईट के साथ जुड़ें रहे. मिलते है अगले एक नए विषय और जानकारी के साथ, तब तक के लिए - धन्यवाद। 


किसान भाइयों के तरफ से बार -बार पूछे जाने वाले सवाल | FAQ -

 

1. जिप्सम क्या काम आता है?
जवाब - जमीन में पीएच लेवल कंट्रोल करने के काम आता है। 

2. एक एकड़ में कितना जिप्सम डालें?

जवाब -  एक एकड़ 100 किग्रा से 2000 किग्रा डाल सकते है। 

3. जिप्सम का दूसरा नाम क्या है?

जवाब - जिप्सम का दूसरा नाम कैल्शियम सल्फेट है। 

4. जिप्सम किस चीज से बनता है?

जवाब - जिप्सम कैल्शियम और सल्फर से बनता है। 

5. जिप्सम मिट्टी से नमक/साल्ट कैसे निकलता है?

जवाब -जमीन में मौजूद सोडियम आयन से संगठित होकर जमीन से नमक/साल्ट निकलता है 

6. जिप्सम में कौन सा राज्य प्रथम है?

जवाब- जिप्सम में राजस्थान राज्य प्रथम है। 

7. इंडस्ट्रियल ग्रेड जिप्सम  मार्केट में एक किलो की क्या कीमत है?

जवाब -इंडस्ट्रियल ग्रेड जिप्सम मार्केट में 2 रुपये किलो है। 


इसे भी एक बार अवश्य पढ़ें | People also read - 

1. silage making: साइलेज बनाने की विधि 

2. tomato leaf miner: टमाटर में लीफ माइनर (पत्ती सुरंगक) का नियंत्रण

3. tarbuj ki kheti: तरबूज खेती की A to Z जानकारी

4. solar rooftop yojana: पीएम सोलर रूफटॉप योजना 2024 की A to Z जानकारी

5. blue copper fungicide: ब्लू कॉपर कवकनाशी का उपयोग और फायदे



लेखक - 

भारतअग्रि कृषि एक्सपर्ट

कमेंट करें


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी