फसल का झुलसा रोगों से पाएं छुटकारा - गोडिवा सुपर से करें अगेती, पछेती का सफाया

फसल का झुलसा रोगों से पाएं छुटकारा - गोडिवा सुपर से करें अगेती, पछेती का सफाया

नमस्कार किसान भाइयो आज के लेख में हम जानेगे गोडिवा सुपर (godiwa super fungicide )से फसल में लगने वाले झुलसा रोग के उपचार के बारे में तो उसके पहले हम जान लेते है, कि झुलसा रोग के बारे और झुलसा रोग की पहचान के बारे तथा किस तरह से गोडिवा सुपर से फसल का झुलसा रोग भगाएं इस बात पर चर्चा करते है। 

इस सारणी के माध्यम से हम गोडिवा सुपर फंजीसाइड (godiwa super fungicide ) के बारे में देखते है - 

उत्पाद का नाम

गोडिवा सुपर godiwa super fungicide 

तकनीकी नाम 

एज़ोक्सिस्ट्रोबिन 18.2% और डिफेनोकोनाज़ोल 11.4% एससी

लक्षित रोग 

अगेती तथा पछेती झुलसा,ऐन्थेक्नोज, पाउडरी मिल्ड्यू,रस्ट,ब्लास्ट, शीथ ब्लाइट

पर्णीय छिड़काव मात्रा/एकड़

1 मिली/लीटर पानी

प्रमुख फसलें

धान, टमाटर, मिर्च, गेहूं, मक्का, कपास, टमाटर, हल्दी, गन्ना,आलू 

क्रिया विधि 

दोहरी प्रणालीगत व्यापक-स्पेक्ट्रम कवकनाशी है। 

कंपनी नाम 

धानुका एग्रीटेक 


अब आगे लेख में हम जानेगे झुलसा रोग के बारे फिर गोडिवा सुपर fungicide से फसल का झुलसा रोग का नियंत्रण कैसे करे उसके बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। 

फसल का झुलसा रोग और पहचान | Crop Blight Disease and Identification Details in Hindi

झुलसा रोग की समस्या फसल में ठण्ड के समय आती है,और नवम्बर से मार्च तक देखने को मिलती है। झुलसा रोग के कारण पौधे की पत्तियों पर तने पर फलो पर धब्बो के रूप में या बहुत ज्यादा समस्या होने पर पूरी की पूरी पत्तिया जली हुई दिखनी लगती है,आमतौर पर झुलसा दो प्रकार का होता है। 

फसल का अगेती झुलसा रोग | Early blight disease Details in Hindi

फसल पर इस रोग के लक्षण सबसे पहले नीचे की पत्तियों पर हल्के भरे रंग के छोटे- छोटे बिखरे हुए धब्बों के रूप में दिखाई देती हैं। जो अनुकूल मौंसम पाकर पत्तियों पर फैलने लगते है। जिससे पत्तियॉ पूरी तरह से नष्ट हो जाती है।

फसल का पछेती झुलसा रोग | Late blight disease Details in Hindi

फसल में पछेती झुलसा रोग की दिक्कत सबसे पहले पत्तियों के किनारो से शुरू पुरे पौधे को ख़तम कर देती है। इस रोग में पत्तियों या तने पर गहरे भूरे रंग के धब्बे बनते है जो बाद में नम वातावरण के मिलने पर ये धब्बे जल से लथपथ घाव बन जाते हैं। पत्तियों को ध्यान से देखने पर पत्तियों के निचले हिस्से पर एक सफ़ेद कवक का आवरण देखने को मिलता है।जैसे-जैसे यह बीमारी बढ़ती है पत्तिया भूरे रंग की होकर मर जाती है। 

धानुका का गोडिवा सुपर (godiwa super fungicide) के बारे में  | about godiwa super fungicide uses in hindi - 

धानुका का गोडिवा सुपर fungicide का उपयोग फसल में झुलसा रोगो के नियत्रण के लिए उपयोग किया जाता है।godiwa super fungicide का प्रभाव फसल पर ज्यादा होने की वजह से यह उत्पाद किसानो के बीच ज्यादा पसंद किया जाता है और साथ में फसल में नई वृद्धि के साथ साथ यह पूरे पौधे को सुरक्षित करता है।

अब जानते है,धानुका का गोडिवा सुपर fungicide के बारे इसमें एज़ोक्सिस्ट्रोबिन 18.2% और डिफेनोकोनाज़ोल 11.4% एससी की मात्रा में पाया जाता है,और इसकी खास बात ये की इसमें contact और systemic दोनों गुण पाए जाते है। इसलिए यह एक धानुका कंपनी अनोखा कवकनाशी (Dhanuka Godiva Super Fungicide Details in Hindi) है। यही कारण है की धानुका का गोडिवा सुपर फफूंदनाशी (godiwa super uses in hindi ) को एक विशेष कवकनाशी बनाता है। 

धानुका का गोडिवा सुपर fungicide के उपयोग का फायदे | godiwa super fungicide uses in hindi -

  • यह कवकनाशी दो उन्नत रसायन मिश्रण है।
  • इस कवकनाशक में कार्रवाई का दोहरा मोड होने की वजह से यह अत्यंत प्रभावी है और रोगों पर लंबी अवधि तक नियंत्रण प्रदान करता है।
  • यह विभिन रोगो के प्रति प्रतिरोध प्रबंधन का एक उत्कृष्ट उपकरण है।
  • कीटनाशकों, कवकनाशी या पीजीआर के साथ संगत है। 
  • यह न केवल रोग नियंत्रण प्रदान करता है बल्कि फसल के स्वास्थ्य, गुणवत्ता और फसल की उपज में भी सुधार करता है।

धानुका का गोडिवा सुपर fungicide झुलसा रोग (blight disease) पर नियंत्रण

फसल में लगने वाले विभिन प्रकार के झुलसा रोगो (blight disease) के लिए गोडिवा सुपर का उपयोग कब करना है इस पर कुछ बिन्दुओ के माध्यम से जानेगे - 

  • अब हम बात करते है,की गोडिवा सुपर कवकनाशी (godiwa super uses in hindi )की किन किन रोगो में ज्यादा प्रभावी होता है अगर रोग की बात करे तो झुलसा (blight disease) में अगेती और पछेती,पत्ती धब्बा रोगो पर अच्छा नियंत्रण मिलता है। फसल पर जब रोग के लक्षण दिखाई दे तो उस समय 1 मिली दवा को प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। 
  • यदि धानुका का गोडिवा सुपर fungicide ( godiwa super uses in hindi) का उपयोग झुलसा रोग (blight disease) के नियंत्रण के लिए यदि एकड़ के हिसाब से करना चाहते है तो 200 ग्राम प्रति एकड़ 200 लीटर पानी में मिलाकार छिड़काव कर सकते है। 

आपको गोडिवा सुपर से फसल का झुलसा रोग (blight disease) नियंत्रण पर यह लेख पढ़कर कैसा लगा यह हमें कमेंट में बताना न भूलें,और इस लेख को अपने अन्य किसान मित्रों के साथ भी शेयर करें। धन्यवाद

कमेंट करें


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी