जाने कपास में खरपतवार (cotton weed control) नियंत्रण कैसे करें सम्पूर्ण जानकारी

जाने कपास में खरपतवार (cotton weed control) नियंत्रण कैसे करें सम्पूर्ण जानकारी

किसान भाइयों नमस्कार, स्वागत है BharatAgri Krushi Dukan वेबसाइट पर। आज हम कपास में खरपतवार का नियंत्रण कैसे करें  (Cotton weed control) के बारें में सम्पूर्ण जानकारी और कपास की फसल में खरपतवार (Cotton weed management) के नियंत्रण करने सम्पूर्ण उपाय और स्मार्ट टिप्स के बारे में जानेंगे।  

कपास के पौधे खरपतवारों के प्रति बेहद संवेदनशील होते हैं, जो पानी, धूप और महत्वपूर्ण पोषक तत्वों के लिए पौधों के साथ जमकर प्रतिस्पर्धा करते हैं। सभी किसानों के पास एक प्रभावी खरपतवार नियंत्रण रणनीति होनी चाहिए, जिससे आप कपास में खरपतवार को आसानी से नियंत्रित कर सकते हों। आप को बता दे की आप ने कपास की फसल में खरपतवार का नियंत्रण समय रहते कर दिया तो आप को प्रति एकड़ 5 से 6 क्विंटल तक उत्पादन में मुनाफा मिल सकता हैं।   


कपास में खरपतवार नियंत्रण के बेस्ट खरपतवारनाशी | Top Herbicide for Cotton 

1. बायर घासा खरपतवारनाशी (GHASA Herbicide)-घासा खरपतवारनाशी  पाइरिथिओबैक सोडियम 6% + क्विज़ालोफॉप एथिल 4% एमईसी (Pyrithiobac sodium 6% + Quizalofop Ethyl 4% MEC) 400 मिली प्रति एकड़ अनुसार छिड़काव करें।  GHASA Herbicide कपास की फसल में सभी प्रकार के  खरपतवार को नियंत्रित करता हैं।  

2. धानुका डोजो मैक्स खरपतवारनाशी  (Dozo Maxx Herbicide) - डोजो मैक्स खरपतवारनाशी पाइरिथिओबैक सोडियम 6% + क्विज़ालोफॉप एथिल 4% एमईसी (Pyrithiobac sodium 6% + Quizalofop Ethyl 4% MEC) 400 मिली प्रति एकड़ अनुसार छिड़काव करें।  Dozo Maxx Herbicide कपास की फसल में सभी प्रकार के  खरपतवार को नियंत्रित करता हैं।  

3. धानुका टार्गा सुपर खरपतवारनाशी (Targa Super Herbicide) - टार्गा सुपर खरपतवारनाशी क्विज़लोफ़ॉप एथिल 5% ईसी (Quizalofop Ethyl 5% EC) 400 मिली प्रति एकड़ अनुसार छिड़काव करें। Targa Super Herbicide कपास की फसल में सकरी पत्ती वाले  खरपतवार को नियंत्रित करता हैं।  

4. गोदरेज हिटवीड खरपतवारनाशी (Hitweed Herbicide)- हिटवीड खरपतवारनाशी पाइरिथियोबैक सोडियम 10% ईसी (Pyrithiobac Sodium 10% EC) 300 मिली प्रति एकड़ अनुसार छिड़काव करें। Hitweed Herbicide कपास की फसल में चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार को नियंत्रित करता हैं।  


कपास में खरपतवार नियंत्रण के उपाय | Cotton weed management information 

1. खेत की गहरी जुताई करें - कपास में खरपतवार को नियंत्रित करने के लिए, कपास की बुवाई के पहले, गर्मी के मौसम में खेत की गहरी जुताई करना चाहियें। खेत की गहरी जुताई करने से कपास की फसल में उगने वाली वार्षिक खरपतवार ख़त्म हो जाते है और कपास की फसल में खरपतवार की समस्या नहीं आती हैं।  

2. खेत को साफ रखें - कपास की खेती करते समय हमेसा ध्यान रखना चाहिए की खेत में मेढ़ों की सफाई अच्छे से करें, जिससे कपास की फसल में खरपतवार के बीज नहीं जाते हैं। ऐसा करने से कपास की फसल में 30% तक खरपतवार की समस्या को कम किया जा सकता हैं।  

3. फसल में निराई-गुड़ाई - कपास की फसल में समय-समय पर निराई-गुड़ाई करना चाहियें जिससे आप आसानी से कपास में खरपतवार को नियंत्रित कर सकते हो।  कपास में निराई-गुड़ाई करने से पौधों का वृद्धि विकास और बढ़वार अच्छा होता हैं और मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होता हैं।  

4. कपास की फसल में मल्चिंग का उपयोग करें - कपास में खरपतवार के नियंत्रण के लिए आप मल्चिंग का उपयोग करके खरपतवार को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। खरपतवार के नियंत्रण के लिए मल्चिंग का उपयोग करना सबसे अच्छा होता हैं।  इसके उपयोग से कपास की फसल में  ज्यादा खरपतवार नहीं उगते हैं और ज्यादा पानी के कारण मिट्टी का कटाव नहीं होता हैं।  

5. कपास की बुवाई से पहले खरपतवारनाशी का उपयोग करें - कपास की फसल में खरपतवार को नियंत्रित करने के लिए Pre-emergence herbicide का आप उपयोग कर सकते हैं जो निम्न हैं।  

- यूपीएल स्वीप पावर खरपतवारनाशी (Glufosinate Ammonium 13.5% w/w SL) 1 लीटर/एकड़ के अनुसार 200 लीटर पानी में घोल कर से छिड़काव करें।

- BASF स्टॉम्प एक्स्ट्रा खरपतवारनाशी (Pendimethalin 38.7% CS) 600 मिली/एकड़ के अनुसार 200 लीटर पानी में घोल कर से छिड़काव करें।

- अदामा पैरानेक्स खरपतवारनाशी (Paraquat Dichlride 24% SL) 500 मिली/एकड़ के अनुसार 200 लीटर पानी में घोल कर से छिड़काव करें।


FAQ | बार - बार पूछे जाने वाले सवाल -

1. कपास में खरपतवारनाशी कितने दिन तक काम करता है?

उत्तर- कपास की फसल में खरपतवारनाशी के छिड़काव करने के बाद इसका प्रभाव 25 से 30 दिनों तक रहता हैं।  

2. कपास में घास मारने की दवा कौन सी है?

उत्तर- कपास में खरपतवार को नियंत्रित करने की बेस्ट दवा, बायर घासा खरपतवारनाशी, धानुका डोजो मैक्स खरपतवारनाशी और यूपीएल स्वीप पावर खरपतवारनाशी हैं।  

3. कपास की अच्छी पैदावार के लिए क्या करें?

उत्तर- कपास की फसल से अच्छी पैदावार लेने के लिए कपास में खरपतवार को नियंत्रित करना करना चाहियें।  

4. कपास में खरपतवारनाशी का उपयोग कब करना चाहियें ? 

उत्तर - कपास की फसल में खरपतवार को नियंत्रित करने का सही समय, कपास बुवाई करने के बाद के 30 दिन के अंदर करना चाहिए जब खरपतवार 2 से 3 पत्ती की अवस्था में हों।  

5. कपास में खरपतवार का प्रबंधन कैसे किया जाता है?

उत्तर - कपास की फसल में खरपतवार को नियंत्रित करने के लिए आप को समय-समय पर निदाई-गुड़ाई करना बहुत ही जरुरी हैं। कपास में खरपतवार की समस्या ज्यादा होने पर आप टॉप बेस्ट खरपतवारनाशी का उपयोग कर सकते है। 


Conclusion | सारांश -  

किसान भाइयों BharatAgri Krushi Dukan वेबसाईट - “ कपास में खरपतवार का नियंत्रण (Cotton weed control) ” यह ब्लॉग ( लेख ) आपको कैसा लगा? आशा करते है की आपको सारी जानकारी पसंद आई है और आपको आने वाला मौसम मे इसका फायदा भी होगा। कपास में खरपतवार का नियंत्रण (Cotton weed control) के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे BharatAgri App को विज़िट करें। धन्यवाद !



लेखक 

भारतअ‍ॅग्री कृषि एक्सपर्ट

कमेंट करें


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी