tem and fruit borer pest control in brinjal crop

बैगन की फसल में तना और फल छेदक कीट नियंत्रण के बारे में जानें ! 

बैगन में इन कीटों के नियंत्रण से होगा 2 लाख रूपए का फ़ायदा। Control of these pests in brinjal will benefit Rs 2 lakh

नमस्कार किसान भाइयों भारत में बैंगन की खेती तीनों ही मौसम में की जाती है। बैंगन की खेती भारत के विभिन्न राज्यों पश्चिमी बंगाल, उड़ीसा, कर्नाटक, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होती है। तो आज के लेख में हम बैंगन की खेती को नुकसान पहुंचाने वाले प्रमुख कीटों जैसे - माहू, थ्रिप्स, जैसिड, सफेद मक्खी, तना छेदक और फल छेदक के पहचान और नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानेंगे। 

बैंगन के फसल के प्रमुख कीट | Pest of brinjal crop

सबसे पहले अब हम जानेंगे की बैगन फसल को नुकसान पहुंचाने वाले प्रमुख कीटों के बारे में - 

1 ) माहू (Aphids) 

2 ) थ्रिप्स (Thrips)

3 ) जैसिड (Jassid)

4 ) हड्डा भृंग (Hadda Beetle)

5 ) मकड़ी (Mite)

6 ) तना छेदक (Stem Borer) 

7 ) फल छेदक (Fruit Borer)     

अब हम बैंगन की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों की पहचान और उनके नियंत्रण के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे - 

बैंगन का माहू कीट | Aphids insect 

माहू कीट देखने में हरे रंग का छोटा कीट है। जो पौधे के पत्तियों, तनों आदि कोमल भागों से रसचूसकर कमजोर कर देता है जिसके फलस्वरूप पत्तियाँ पीली पड़ जाती हैं। अगर पौधे को हिलाते हैं तो कीड़े फुदकते हुए दिखाई देते हैं। 

बैंगन का थ्रिप्स कीट | Thrips insect 

थ्रिप्स कीट पौधे के कोमल भागों पत्तियों, तनों आदि से रसचूसकर कमजोर कर देता है जिसके फलस्वरूप प्रकाश संस्लेषण क्रिया बाधित हो जातीहैं जिससे पौधे की पत्तियाँ पीली पड़ जाती हैं। ये देखने में काले,भूरे एवं पीले रंग के दिखाई देते हैं।

बैंगन का जैसिड कीट | Jassid insect 

जैसिड कीट पत्तों के निचले भागों से चिपककर रस चूसते हैं, जिसके कारण पत्तियों का रंग पीला पड़ जाता है और पौधा कमजोर हो जाता है।

बैंगन का हड्डा भृंग कीट | Hadda Beetle insect 

यह कीट भूरे रंग का अर्धगोल आकृति का होता है। यह कीट छेद बनाकर पत्तियों को खाता है फिर बाद में सिर्फ सिराएं ही बचती हैं, इस कीट से ग्रसित पौधा सूख जाता है। 

बैंगन के रसचूसक कीट नियंत्रण उपाय | Brinjal sucking pest control 

अब हम जानेंगे रसचूसक कीटो के नियंत्रण के लिए कौन-कौन से कीटनाशक उपयोग कर सकते हैं - 

    • सुपरकिलर कीटनाशक (super killer insecticide) को 0.5 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव कर सकते है।
    • डँटोत्सु कीटनाशक (Dantotsu insecticide) को 12 -16 ग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करें। 
    • यूपीएल उलाला (ulala insecticide) का 60 ग्राम को प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए। 
    • बैंगन की फसल में बायर कंपनी के एडमायर कीटनाशी (Bayer Admire insecticide) को 60 ग्राम प्रति एकड़ छिड़काव के लिए उपयोग कर सकते हैं।
    • रसचूसक कीटों के नियंत्रण के लिए एफएमसी रोगोर (FMC Rogor Insecticide) कीटनाशक को 1-2 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। 

बैंगन के मकड़ी कीट | Mite insect 

बैंगन की फसल में मकड़ियाँ पत्तों के नीचे जाल बनाकर पत्तों का रस चूसती हैं इस कीट के प्रभाव के कारण बैगन के पत्ते लाल रंग के दिखाई देने लगते है। 

मकड़ी कीट नियंत्रण | Mite insect control 

मकड़ी कीट की समस्या से बचाव के लिए निम्न कीटनाशकों का छिड़काव कर सकते हैं - 

    • बायर ओबेरोन (Bayer Oberon Insecticide) को 1 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। 
    • धानुका ओमाइट कीटनाशक (Dhanuka Omite Insecticide) को 1.5 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। 
    • अबासीन कीटनाशक (Abacin Insecticide) को 1 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। 

बैंगन का तना और फल छेदक कीट | brinjal shoot and fruit borer

अब हम बैगन की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाले तना और फल छेदक कीटों के (shoot and fruit borer in brinjal) पहचान के बारे में जानेंगे - 

बैंगन का तना छेदक कीट | brinjal stem borer

बैंगन की फसल में यह सूंडी नई पुष्प कलिकाओं तथा तने में सुरंग बनाकर अंदर ही अंदर तने को खा जाती हैं। जिससे शीर्ष भाग सूखकर मुरझाकर लटक जाता है। इस कीट का रंग सफेद पीले रंग का होता है तथा इस कीट के शरीर पर बैगनी रंग की बिंदिया होती हैं। 

बैंगन का फल छेदक कीट | brinjal fruit borer

बैंगन की फसल में यह सूंडी फलों में छेद करके फलों के गूदे को खा जाती हैं जिससे फल ख़राब हो जाता है। 

फिर बाद में इनका बाजार भाव सही नहीं मिल पाता है। 

बैंगन के तना और फल छेदक कीट नियंत्रण | shoot and fruit borer in brinjal control

अब हम जानेंगे की बैगन में तना और फल छेदक कीटों के नियंत्रण के लिए उपयोग किये जाने वाले कीटनाशक के बारे में - 

  • तना और फल छेदक कीटों के नियंत्रण के लिए हमला 550 (Hamla 550 Insecticide) कीटनाशक को 2 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। 
  • तना और फल छेदक कीटों के लिए धानुका सुपर डी कीटनाशक (Dhanuka Super d Insecticide) को 2 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए।
  • सुमितोमो सुमिप्रेम्प्ट कीटनाशक (Sumitomo Sumiprempt) को 1.5-2 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। 

नमस्कार किसान भाइयों आज के लेख में आपको बैंगन की फसल में कीट नियंत्रण के बारे में पढ़कर कैसा लगा यह हमें कमेंट में बताना न भूलें और इस लेख को अपने अन्य किसान मित्रों के साथ भी शेयर करें। धन्यवाद!

 

 

कमेंट करें


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी