Hopper Pest control measures

बायर कॉन्फिडोर कीटनाशक के छिडकाव,फायदे और डोज़ के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

फुदका कीट नियंत्रण के उपाय | Hopper Pest control measures details in hindi

किसान भाइयों आज फुदका कीट के बारे में जानेंगे जो फसल के लिए एक हानिकारक कीट है। यह कीट सभी फ़सलों पर आक्रमण कर उन्हें नुकसान पहुंचाता है और जिस कारण फसल के उत्पादन पर प्रभाव पड़ता हैं। फुदका कीट का प्रकोप फसल में मुख्य रूप से धान, आम आदि फसलों पर अधिक देखा गया है| आज के लेख में हम Hopper कीट के नियंत्रण के बारे में बात करने वाले है। जिसमें बायर कंपनी के प्रमुख कीटनाशक कॉन्फीडोर (Confidor Insecticide) के माध्यम से Hopper कीट के नियंत्रण के बारे में जानेंगे। 

फुदका कीट के प्रकार  | type of hopper insect in Hindi

  • हरा फुदका
  • भूरा फुदका 
  • सफेद पीठ वाला फुदका

फुदका कीट के निम्फ एवं युवा दोनों ही पौधे से रस (Cell Sap) चूसते है जिसके परिणामस्वरूप पत्तियाँ पीली पड़कर सूख जाती हैं तथा पौधे नीचे की तरफ से सूखने लगते है और फसल गिर जाती है।

अब हम फुदका कीट (Hopper insect) के नियंत्रण के लिए उपयोग किए जानें वाले Bayer Confidor (कॉन्फीडोर कीटनाशी ) के बारे में चार्ट के माध्यम से जानते हैं - 

उत्पाद का नाम

बायर कॉन्फिडोर (Confidor Insecticide)

तकनीकी नाम 

इमिडाक्लोप्रिड 17.8%SL

लक्षित कीट 

माहु, सफ़ेद मक्खी, हरा तेला, थ्रिप्स; ब्राउन प्लांट हॉपर, व्हाइट बैक्ड प्लांट हॉपर, हरी पत्ती हॉपर, फ्ली बीटल, लीफ माइनर, साइला, दीमक

छिड़काव मात्रा/एकड़ 

50 - 100 मिली/एकड़ या 0.5 मिली/लीटर।

प्रमुख फसलें 

कपास, चावल, मिर्च, सूरजमुखी, भिंडी, मूंगफली, टमाटर, बैंगन अन्य फसलें 

क्रिया विधि 

व्यापक स्पेक्ट्रम कवकनाशी 


बायर कॉन्फिडोर कीटनाशक के कार्य | Action of confidor Insecticide uses details in Hindi 

अब यहाँ बायर कॉन्फिडोर (confidor Insecticide uses) के बारे में कुछ बिंदुओं के माध्यम से देखेंगे - 

  • इमिडाक्लोप्रिड एक व्यापक स्पेक्ट्रम कीटनाशी है, यह विशेष रूप से चूसने वाले कीड़ों और भृंगों की विभिन्न प्रजातियों, मक्खियों की कुछ प्रजातियों, पत्ती खनिकों और दीमकों के खिलाफ अच्छा नियंत्रण देता हैं। 
  • बायर कॉन्फिडोर उत्कृष्ट जैविक प्रभावकारिता, विशेष रूप से इसके उत्कृष्ट जड़-प्रणालीगत गुण, गतिविधि का व्यापक स्पेक्ट्रम, अच्छा लंबे समय तक चलने वाला प्रभाव - कम आवेदन दर और अच्छी पौधों की अनुकूलता के साथ मिलकर उत्पाद को किसान की पहली पसंद बनाता है।
  • confidor Insecticide पौधों द्वारा ग्रहण किए गए सक्रिय संघटक का हिस्सा आगे एक्रोपेटली दिशा में वितरित किया जाता है।
  • confidor Insecticide एक विश्वासपात्र पारंपरिक कीटनाशकों के साथ संगत है। 

बायर कॉन्फिडोर कीटनाशक डोज़ | Confidor Insecticide usese Dose in Hindi  

अब हम बायर कॉन्फिडोर कीटनाशक के उपयोग के बारे में विस्तार से जानेंगे - 

  • अब हम जानेंगे बायर कंपनी के कॉन्फिडोर कीटनाशक के डोज़ के बारे में तो Confidor Insecticide का डोज़ 50-100 मिली/एकड़ को लेना चाहिए फिर उसको 150-200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। 
  • छिड़काव करते समय इस बात का ध्यान दे की मिट्टी में पर्याप्त नमी होनी चाहिए। 
  • अब प्रति लीटर पानी में bayer confidor dose की बात करें तो 0.5 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए।

अब हम Confidor Insecticide Price के बारे में चार्ट के माध्यम से देखेंगे -

उत्पाद का नाम

टेक्निकल (confidor insecticide)

बाजार मूल्य 

भारतॲग्री मूल्य

 

पैक साइज 

बायर कॉन्फिडोर

इमिडाक्लोप्रिड 17.8%SL

₹400

₹389

100 मिली 


आपको Confidor Insecticide के उपयोग से फसल में फुदका कीट नियंत्रण पर यह लेख पढ़कर कैसा लगा यह हमें कमेंट में बताना न भूलें और इस लेख को अपने अन्य किसान मित्रों के साथ भी शेयर करें। धन्यवाद 

कमेंट करें


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी