Best Rice Variety in India

Best Rice Variety in India: धान की टॉप उन्नत किस्मों की जानकारी

नमस्कार किसान मित्रों, आपका Bharatagri Krushi Dukan वेबसाइट पर स्वागत है। आज, हम लेख में धान की उन्नत किस्मों (Best Rice Variety in India) के बारे में संपूर्ण जानकारी देखेंगे, जिसमें वैरायटी के नाम, उनकी विशेषताएं और बीज दर यह सब जानकारी जान लेते हैं।  
धान एशिया के लगभग हर देश में उगाया जाता है, जैसे भारत, चीन, जापान, पाकिस्तान और बांग्लादेश। यह दुनिया की 60 प्रतिशत आबादी का मुख्य आहार है। खास बात यह है कि सभी देशों में अलग- अलग rice varieties की खेती की जाती है, लेकिन भारत की बात ही अलग है. यहां पर उगाए जाने वाले बासमती चावल का निर्यात पूरी दुनिया में होती है. तो आइए आज जानते हैं, धान की कुछ बेहतरीन किस्मों के बारे में जिसकी खेती करने पर बंपर पैदावार मिलेगी।

 

धान की वैरायटी की विशेषताएं | Top Paddy Seeds Variety: 

धान की प्रमुख ओर ज्यादा उत्पादन देने वाली किस्म निम्न है - 

 

श्रीराम बायोसीड BH-21 धान बीज | Shriram Bioseed BH-21 Seed Variety 

1. फसल पकने में लगभग 110-120 दिन लगते हैं।  
2. पौधा 2.5-3 फीट की ऊंचाई तक बढ़ता है, इसलिए यह जमीन पर नहीं गिरता है।  
3. चावल मीडियम साइज का होता है।
4. लगभग सभी कीटों और रोगों के प्रति अधिक सहनशील है। 
5. 25 से 35 कल्ले निकलते एक पौधे में। 
6. 20 जून तक नर्सरी डालें। 
7. उत्पादन - 35-40 क्विंटल/ एकड़।

 

त्रिमूर्ति TMRH 5786 धान बीज | Trimurti TMRH 5786 Paddy Seed

    1. फसल पकने में लगभग 120-125 दिन लगते हैं।  
    2. पौधे की ऊंचाई 100 -110 सेमी है। 
    3. 14 से 18 कल्ले निकलते एक पौधे में। 
    4. बालियों की लंबाई और दानों की संख्या अधिक होती है। 
    5. यह वैरायटी झोंका (फाल्स स्मट)और ब्लास्ट के प्रति सहनशील 
    6. उत्पादन - 30-35 क्विंटल/ एकड़।

     

     

    त्रिमूर्ति TMRH 2184 धान बीज | Trimurti TMRH 2184 Paddy Seed 

    1. फसल पकने में लगभग 110-115 दिन लगते हैं। 
    2. पौधे की ऊंचाई 90-100  सेमी है। 
    3. 12-15 कल्ले निकलते एक पौधे में। 
    4. बालियों की लंबाई और दानों की संख्या अधिक होती है। 
    5. व्यापक अनुकूलन क्षमता के साथ प्रमुख कीटों और बीमारियों के प्रति सहनशीलता है।
    6. उत्पादन - 25 -30 क्विंटल/ एकड़। 

     

    एडवांटा PAC 807+ धान बीज | Advanta PAC 807+ Paddy Seed:

    1. फसल पकने में लगभग 95-100 दिन लगते हैं। 
    2. पौधे की ऊंचाई 100-105 सेमी है। 
    3. ब्लास्ट रोग के प्रति सहनशील। 
    4. सूखे के परिस्थितियों में भी अच्छी पैदावार देता है। 
    5. अधिक उपज और मोटे-लंबे दाने। 
    6. उत्पादन - 25 -30 क्विंटल/ एकड़। 

     

    एडवांटा PAC 837 धान बीज | Advanta PAC 837 Paddy Seed: 

    1. फसल पकने में लगभग 120-125 दिन लगते हैं। 
    2. पौधे की ऊंचाई 105-110 सेमी है। 
    3. ब्लास्ट रोग के प्रति अधिक सहनशील होती है। 
    4. सूखे के परिस्थितियों में भी अच्छी पैदावार देता है। 
    5. अधिक उपज और मोटे-लंबे दाने। 
    6. उत्पादन - 30-35 क्विंटल/ एकड़।

     

    वीएनआर 2245 धान बीज | VNR 2245 Paddy Seed: 

    1. फसल पकने में लगभग 120-125 दिन लगते हैं। 
    2. पौधे की ऊंचाई 105-110 सेमी है। 
    3. बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट और ब्लास्ट रोग के प्रति अधिक सहनशील होती है।  
    4. मध्यम पतला लंबा दाना होता है। 
    5. इस वैरायटी का तना अधिक मजबूत होता है।  

     

    निर्मल एनपीएच 150 धान बीज | Nirmal NPH 150 Paddy Seed: 

    1. फसल पकने में लगभग 115-120 दिन लगते हैं। 
    2. पौधे की ऊंचाई 90-100 सेमी है। 
    3. 18-20 कल्ले निकलते एक पौधे में। 
    4. यह rice variety प्रमुख किट और रोग के प्रति अधिक सहनशील होती है। 
    5. अधिक पतला और लंबा दाना। 
    6. निचले तटीय इलाके में नहीं लगा सकते। 

     

    यूपी शक्ति ताज धान | UP Shakti Taj Paddy: 

    1. फसल पकने में लगभग 105-110 दिन लगते हैं। 
    2. पौधे की ऊंचाई 105-110 सेमी है। 
    3. बैक्टेरियल लीफ ब्लाइट के प्रति अधिक सहनशील होती है। 
    4. अधिक पतला और लंबा दाना। 
    5. उत्पादन - 35-40 क्विंटल/ एकड़।

     

    धान का प्रति एकड़ बीज दर | Paddy Seed Rate Per Acre 

    धान की नर्सरी के लिए प्रति एकड़ 5-6 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है, जबकि paddy variety के सीधी बुआई के लिए प्रति एकड़ 8-10 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है। पौध को लगभग 25-30 दिनों के बाद नर्सरी से प्रत्यारोपित किया जाना चाहिए। एक एकड़ धान के पौधे तैयार करने के लिए 4 गुंटा या 400 वर्ग मीटर भूमि की आवश्यकता होती है।

    सारांश : 

    किसान भाइयों हमें उम्मीद है की धान की उन्नत किधान की उन्नत किस्में से सम्बंधित यह लेख आपको पसंद आया होगा। यदि आपको variety of rice इस सम्बंधित कुछ सुझाव या प्रश्न हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। साथ ही इस लेख को अपने अन्य किसान दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। 

     

    धान की उन्नत किस्में सम्बंधित अक्सर पूछे जानें वाले प्रश्न: 

    1. सबसे ज्यादा पैदावार देने वाली धान कौन सा है?

    जवाब - श्रीराम बायोसीड BH-21 और यूपी शक्ति ताज सबसे ज्यादा पैदावार देने वाली धान है।  

    2. धान की सबसे अच्छी वैरायटी कौन सी होती है?

    जवाब - श्रीराम बायोसीड BH-21, यूपी शक्ति ताज, निर्मल एनपीएच 150, एडवांटा PAC 837, वीएनआर 2245, एडवांटा PAC 807+, त्रिमूर्ति TMRH 2184 और त्रिमूर्ति TMRH 5786 आदि paddy best seeds है।  

    3. धान की उन्नत किस्म कौन सी है?

    जवाब - श्रीराम बायोसीड BH-21, यूपी शक्ति ताज, निर्मल एनपीएच 150, एडवांटा PAC 837, वीएनआर 2245, एडवांटा PAC 807+, त्रिमूर्ति TMRH 2184 और त्रिमूर्ति TMRH 5786 आदि धान की उन्नत किस्में

    4. कम पानी की धान कौन सी है?

    जवाब - एडवांटा PAC 837 और  PAC 807+ धान बीज काम पानी में उगा सकते है। 

    5. 1 एकड़ में कितना क्विंटल धान होता है?

    जवाब - लगभग वैरायटी के नुसार 30 से 40 क्विंटल धान होता है।

     

    ज्यादा पढ़े जाने वाले ब्लॉग, इन्हे भी पढ़ें : 

    1. banana leaf blight: केले में झुलसा रोग की दवा
    2. progibb sumitomo: जिब्रेलिक एसिड 90% बद्दल संपूर्ण माहिती
    3. haldi ki kheti: हल्दी की खेती, एक एकड़ से निकाले 250 से 300 क्विंटल उपज
    4. Chuhe marne ki dawa : खेत में चूहे मारने की दवा और सम्पूर्ण जानकारी
    5. conika fungicide: कोनिका बुरशीनाशक A to Z माहिती

     

    लेखक

    भारतअग्रि कृषि एक्सपर्ट


    होम

    वीडियो कॉल

    VIP

    फसल जानकारी

    केटेगरी